सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation will remove illegal encroachments, survey begins

Karnal News: अवैध कब्जे हटाएगा निगम, सर्वे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation will remove illegal encroachments, survey begins
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। नगर निगम खाली जमीनों से कब्जे हटाएगा। जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। तय समय सीमा कब्जा नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त ने ठेके पर दी गई भूमि की ठेका राशि का बकाया वसूलने के भी निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से विभिन्न गांवों में मौजूद कृषि योग्य भूमि को करीब 81 लाख 53 हजार रुपये में ठेके पर दिया गया था। इसमें से करीब 78 लाख रुपये नगर निगम कार्यालय में जमा हो चुके हैं। निगमायुक्त ने शेष राशि को एक सप्ताह में वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सर्वे में 15 गांवों की जमीन का ब्योरा जुटाया जाएगा, जो हाल के वर्षों में निगम सीमा में शामिल हुए हैं। कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होगी। मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।


कब्जा छुड़वाने के बाद जमीन व जोहड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। नगर निगम की जो भूमि खाली पड़ी है, उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। कब्जा करने पर नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408 के तहत केस दायर कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed