फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Court servant hanged himself to death

Karnal News: कोर्ट सेवादार ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Court servant hanged himself to death
रोहित फाइल फोटो
करनाल। मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में शनिवार को चंडीगढ़ के धानस थाना क्षेत्र के रोहित कुमार (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह करनाल कोर्ट में बतौर सेवादार (ग्रुप डी) कार्यरत थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि वह नैनीताल की एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। उसी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस महिला से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली मॉडल टाउन चौकी के जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि रोहित कुमार पिछले ढाई साल से सैनी कॉलोनी निवासी मनीष कुमार के मकान में किराए पर रह रहे थे। शनिवार को वह ड्यूटी पर नहीं गया। मकान मालिक ने ऊपर वाली छत पर कोई रिपेयरिंग का काम करवाया था। वह हर रोज उस पर पानी डालने के लिए ऊपर जाते थे। शनिवार को ऊपर गए तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई पाई। उन्होंने आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। रोहित के बाहर नहीं आने पर उन्होंने खिड़की से देखा। अंदर रोहित फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर मॉडल टाउन चौकी पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा। मृतक के कमरे, मोबाइल फोन और व्यक्तिगत सामान की जांच की गई। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ सामने आया है। परिजन ने महिला के बारे में पुलिस को जानकारी तो दी लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

महिला खुद को बताती थी रोहित की पत्नी
मकान मालिक मनीष कुमार ने पुलिस और मृतक के परिवार को बताया कि महिला पिछले ढाई साल से रोहित के पास आती-जाती थी। दो-दो माह तक साथ रहती। खुद को उसकी पत्नी बताती थी। इसी कारण से उन्होंने कभी शक नहीं किया कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में है। इसी कारण से उन्होंने कभी भी महिला या रोहित को नहीं टोका।

---

महिला से रात को हुआ था झगड़ा

मृतक के पिता प्रवीन व अन्य परिजन ने बताया कि उक्त महिला उनकी दूर की रिश्तेदारी में रोहित की मौसी की बेटी है। तीन बच्चों की मां है। काफी दिनों से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। शुक्रवार रात को दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बाद में झगड़ा होने लगा। परिजन का दावा है कि बातचीत के दौरान रोहित ने महिला को बातचीत के लिए करनाल बुलाया। महिला के मना करने पर रोहित ने आत्महत्या करने की बात भी कही थी।


----

सैनी कॉलोनी में रोहित कुमार ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने एक महिला से लिव-इन रिलेशनशिप होने की बात बताई है। पुलिस महिला से संपर्क करके पूछताछ करेगी। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। -संजीव कुमार, पुलिस जांच अधिकारी, मॉडल टाउन, पुलिस चौकी

रोहित फाइल फोटो

रोहित फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed