सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder for ₹10 Vegetable Vendor Struck on Head with Bricks in karnal

10 रुपये के लिए हत्या: सब्जी विक्रेता के सिर पर मारी ईंटें, फल के बकाया पैसे मांगने पर युवकों ने किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Wed, 27 May 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

संजय सैनी सब्जी और फल की दुकान चलाते थे। 26 मई की रात दो युवक दुकान पर आए और 210 रुपये के फल-सब्जी खरीदे। 200 रुपये देकर जाने लगे। बाकी 10 रुपये मांगने पर गुस्साए युवकों ने संजय के सिर में डंडा और ईंट मारी।

Murder for ₹10 Vegetable Vendor Struck on Head with Bricks in karnal
सब्जी विक्रेता की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

करनाल के बुढ़ाखेड़ा चौक के पास मंगलवार रात को दो अज्ञात आरोपियों ने सब्जी विक्रेता संजय सैनी (44) के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। विवाद सब्जी के 10 रुपये मांगने पर हुआ। बीच बचाव करने आई बेटी को भी आरोपियों ने पीटा। जिससे उसकी बाजू पर चोट आई है। आरोपी मौके से भाग गए। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता संजय सैनी (44) मुख्य सड़क पर नाले के पास सब्जी और फल की दुकान चलाते थे। 26 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी तीन बहनों और मां के साथ दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और करीब 210 रुपये के फल-सब्जी खरीदने के बाद 200 रुपये देकर जाने लगे। शिवानी ने कहा कि जब उसने बाकी 10 रुपये मांगे तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उसके पिता संजय सैनी वहां पहुंचे और युवकों से बहस न करने को कहा। इसी बात पर दोनों युवकों ने पिता संजय को धक्का दे दिया। दोनों ने पिता के सिर में डंडा और ईंट मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी डंडा लेकर आई तो आरोपियों ने छीनकर उन्हें ही मारा

शिवानी ने बताया कि उसकी छोटी बहन सलोनी पिता को बचाने के लिए डंडा लेकर आई। आरोपियों ने उससे डंडा छीन लिया और उसकी बाजू पर हमला कर दिया। उनकी माता अनु बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। इसी दौरान दोनों युवकों ने पिता के सिर पर डंडे और ईंट से कई वार किए।
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर घायल होने पर भागे आरोपी

संजय के घायल होने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुढ़ाखेड़ा के पास दो अज्ञात युवकों ने सब्जी विक्रेता संजय सैनी की हत्या की है। उनकी बेटी की शिकायत पर दो आरोपियां के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।  -सतीश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 32 थाना, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed