फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwariya dies while resting at a service camp.

Meerut News: सेवा शिविर में आराम कर रहे कांवड़िया की मौत

Sun, 09 Aug 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya dies while resting at a service camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। मोदीपुरम-दुल्हैड़ा चौकी के पास स्थित दक्ष प्रजापति सेवा समिति के कांवड़ सेवा शिविर में आराम कर रहे बाइक सवार कांवड़िया की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद शिविर में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कांवड़िया को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सर्किल अधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने मृतक की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी कर्मवीर (32) के रूप में हुई। कर्मवीर अपने भाई सुमित के साथ बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। रास्ते में दोनों मोदीपुरम-दुल्हैड़ा चौकी के पास दक्ष प्रजापति सेवा समिति के कांवड़ सेवा शिविर में कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान कर्मवीर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। कांवड़ शिविर में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मवीर को तत्काल सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हृदयाघात की आशंका जताई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि दोनों भाई बाइक से हरिद्वार गए थे और गंगाजल लेकर सिकंदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed