फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a youth found in a field in Joshi village, family suspects murder

Karnal News: जोशी गांव के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या का शक

Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a field in Joshi village, family suspects murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। जोशी गांव के खेत में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव के ही आकाश (26) के रूप में हुई। उनकी कमर पर डंडे के निशान है और शरीर कीचड़ में धंसा हुआ मिला है। परिजनाें ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि आकाश दो दिन से लापता था। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
जोशी गांव के रामनिवास ने बताया कि उनकी गांव में टायर पंक्चर की दुकान है। उनका बेटा आकाश 10वीं पास था और वह मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले नारा गांव जाने की कहकर गया था। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। उनको शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पता चला कि आकाश नारा गांव की सड़क पर खेतों में पड़ा। उनको आकाश मृत मिला। मतलौडा थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आकाश की कमर पर डंडे के निशान हैं। इससे लगता है कि उसको बुरी तरह से पीटा गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सीसीटीवी में जाता दिखा आकाश : रामनिवास ने बताया कि गांव के अड्डे पर एक दुकान में दो दिन पहले सामान चोरी कर लिया था। कुछ लोगों ने सीसीटीवी में आकाश के दुकान के आगे से निकलने की बात कही थी। आकाश का शव अब खेतों में मिला है। उसकी कमर पर डंडे के निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed