{"_id":"69e7c878e36df94eaf06bef7","slug":"deworming-medicine-given-to-children-karnal-news-c-18-knl1018-890641-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बच्चों को खिलाई कृमि मुक्त दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बच्चों को खिलाई कृमि मुक्त दवा
Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
असंध राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को पेट के कीड़ों से बचने के लिए एल्बेंडाजोल की कृमि मुक्ति दवा खिलाई गई। प्रधानाचार्य अजमेर सिंह सिंधु, डाॅ. भूपेंद्र सिंह, गौतम नायक और गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
...
36488 बच्चों को खिलाई दवा
उपमंडल नागरिक अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत अभियान शुरू किया। एक से 19 साल तक के 36,488 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सूबे सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सभी निजी व सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, झुग्गियों, ईंट भट्टों, ढाबों व अन्य केंद्रों पर बच्चों को दवाई खिलाई जाएगी। संवाद
-- -
छात्र-छात्राओं को खिलाई दवाई
श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। उपमंडल नागरिक अस्पताल के निर्देशन में 17 से 19 वर्ष की आयु के सभी छात्र-छात्राओं को उपरोक्त कर्मी नाशक दवा खिलाई गई। रेड रिबन क्लब प्रभारी सरिता यादव, सुरेंद्र रमन, सोनी भोरिया, भरत लाठर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -
250 बच्चों को खिलाई दवा
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए 250 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दी गई। इस दौरान डॉ. बाल ऋषि, प्रो. डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. सोनिया देवी, डॉ. रीना सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
कृमि संक्रमण के लक्षण व बचाव बताए
राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर सभी छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। वहीं, सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुरेंद्र सैनी एवं नरेंद्र चाहल ने छात्राओं को कृमि संक्रमण के कारण, लक्षण व बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। संवाद
-- -
90 विद्यार्थियों को दी दवा
राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 90 विद्यार्थियों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। इस दौरान सीएचसी से आशा वर्कर राज रानी, प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र कुमार नागिया, डॉ. गुरमीत सिंह सैनी, डॉ. अतुल जैन, डॉ. विकास आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
एक हजार से अधिक को खिलाई दवा
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से कृमि नाशक अभियान चलाया गया। इसके तहत 19 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के साथ 20-24 वर्ष की आयु की विवाहित, गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं भी शामिल रहीं, जिनमें एक हजार लड़कों और लड़कियों को कृमि मुक्त दवाई खिलाई गई। संवाद