सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dharna continues for demand of service lane

Karnal News: सर्विस लेन की मांग के लिए धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dharna continues for demand of service lane
विज्ञापन
- एक दिन ट्रैक्टर परेड निकाल चुके किसान
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों का आंदोलन जारी है। शनिवार को भी किसानों ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। रविवार को फिर से किसानों ने जिला स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें जिले भर से किसान नेता, पदाधिकारी और आंदोलनकारी किसान शामिल होंगे। बैठक में अब तक चले आंदोलन की समीक्षा की जाएगी और प्रशासन के रुख को देखते हुए आगे की रणनीति पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक रिंग रोड पर सर्विस लेन की उनकी मांग पूरी नहीं होती। तब तक वे धरने से उठने वाले नहीं हैं। प्रशासन की लगातार अनदेखी अब सहन नहीं होगी। यह संघर्ष उनके हक और भविष्य से जुड़ा है और वे आखिरी दम तक आंदोलन जारी रखेंगे। एक दिन पहले शुक्रवार को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाल कर भी अपना रोष जाहिर किया।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रत्तन मान ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी अपने वादे के अनुसार भी सर्विस लेन का निर्माण नहीं कर रहे। अगर इसका निर्माण नहीं हुआ तो कई गांव के किसानों से सामने अपने खेतों तक जाने की बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed