सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Died Body of missing young boy found in Safidon canal

Haryana: सफीदों नहर में मिला लापता युवक का शव, ससुराल पक्ष ने की थी पिटाई; चार दिन से था लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक 26 फरवरी वीरवार रात को ससुराल पक्ष की पिटाई के बाद से लापता हो गया था। उसकी बाइक कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी मिली थी।

Died Body of missing young boy found in Safidon canal
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

शहर की शिव कालोनी निवासी सुरक्षाकर्मी सुभम (25) का शव लापता होने के चार दिन बाद सफीदों में नहर से मिला है। सोमवार को करनाल पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। युवक 26 फरवरी वीरवार रात को ससुराल पक्ष की पिटाई के बाद से लापता हो गया था। उसकी बाइक कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी मिली थी। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी होने का अंदेशा जताया था। रामनगर थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद पुलिस नई धाराएं जोड़ेगी। परिजन पिछले चार दिन से शुभम की नहर में तलाश कर रहे थे। वहीं, परिजन ससुराल पर युवक की हत्या करने के आरेाप लगा रहे हैं।

Trending Videos


शिव कॉलोनी निवासी बाला देवी ने बताया कि शुभम को 26 फरवरी को उसके ससुराल पक्ष के सोनू, रवि सहित कई अन्य शाम के समय बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने शराब पीकर उनके बेटे की पूरी कालोनी में भगा-भगा कर पिटाई की। इसके बाद उसे घर छोड़ने के लिए आए। घर आकर भी पिटाई की। आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की थी। आरोपियों ने शुभम की माता को भी कमरे में बंद कर दिया था और नाना बीच बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी सोनू ने उनके घर जाकर भी तोड़फोड़ की थी। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष की तीन महिलाओं समेत 10 लोगों पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया था। लापता होने के चार दिन बाद युवक का शव जींद जिला के सफीदों एरिया में नहर से बरामद हुआ है। रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार रात को नौ बजे आया था ससुर का फोन

मृतक की मां बाला देवी ने बताया कि शुभम का ससुर भी उनकी कॉलोनी में ही रहता था। वो शुभम को रोज शराब पिलाने के लिए अपने साथ ले जाता था। वह इसका विरोध करती थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। शुभम के छोटे भाई गुरजीत ने बताया कि वीरवार को शुभम के ससुर का रात करीब 9 बजे फोन आया था। इसके बाद शुभम घर से चला गया था। वीरवार रात को ही 12 बजे परिवार के पास शुभम की आखिरी कॉल आई थी, जिसमें उसने बताया कि वह नहर किनारे बैठा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन शुभम की तलाश करते हुए पश्चिमी यमुना नहर तक पहुंचे, वहां उसकी बाइक खड़ी मिली। शुभम की तीन साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बेटी है। शुभम सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed