सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bastali Stadium, built nine years ago, is in a dilapidated condition.

Karnal News: नौ साल पहले बना बस्तली स्टेडियम बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bastali Stadium, built nine years ago, is in a dilapidated condition.
विज्ञापन
कंक्रीट की सड़कों पर अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी
Trending Videos





करनाल/निसिंग। कस्बे के बस्तली गांव में बना खेल मैदान सुंदरीकरण की बाट जोह रहा है। करीब नौ वर्ष पहले बने इस खंड स्तरीय ग्रामीण खेल परिसर में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण से आस-पास के गांव के खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पा रह है। पुलिस व सेना की भर्ती की तैयारी के लिए युवाओं को मजबूरन कंक्रीट से बनी सड़कों पर दौड़ का अभ्यास करना पड़ता है।
यहां के लोगों का कहना है कि जब से यह खेल मैदान बना है यहां न तो कोच की व्यवस्था ही हो पाई और न ही किसी सुरक्षा कर्मी की। ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के माध्यम से कई बार खेल मैदान की सफाई करवाई गई लेकिन देखरेख के अभाव में यहां दोबारा से बड़ी-बड़ी घास हो जाता है। अब तो क्रिकेट मैदान के साथ-साथ, ट्रैक और वॉलीबॉल कोर्ट में भी घास उग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान के मुख्य द्वार, समतलीकरण, बिजली, पानी सहित अन्य कई खामियां होने पर युवाओं को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा रहा है। नवंबर 2017 में खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खेल स्टेडियम का उद्घाटन कर क्षेत्र वासियों को यह सौगात दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि देखरेख के अभाव में यह भवन बदहाल है। खेल भवन की इमारत के शीशे टूट चुके हैं।
प्रवेश द्वार पर कोई गेट नहीं लगाया गया। खेल मैदान में पेयजल की सुविधा शौचालय में साफ सफाई नहीं है। मैदान में कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। खेल मैदान में सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था न होने के कारण टेंट वाले यहां अपने मैट सुखाते है। सुरक्षा के इंतजाम न होने से यहां रखा गया ज्यादातर खेल सामान चोरी हो चुका है। वहीं दूसरी यह खेल मैदान अब टेंट वालों के मैट सुखाने तक ही सीमित रह गया है। स्टेडियम के अंदर मैदान पर गड्ढे व कूड़े-कचरे के ढेर लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed