सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Time taken to write easy questions on fitness, yoga and sports rules

Karnal News: फिटनेस, योग और खेल नियमों पर आए आसान सवाल पर लिखने में लगा समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Time taken to write easy questions on fitness, yoga and sports rules
फिटनेस, योग और खेल नियमों पर आए आसान सवाल पर लिखने में लगा समय - फोटो : फिटनेस, योग और खेल नियमों पर आए आसान सवाल पर लिखने में लगा समय
विज्ञापन
- 72 केद्रों पर विद्यार्थियों ने दी शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा, नहीं मिला कोई नकल का मामला
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मंगलवार को हरियाणा बोर्ड के 10वीं के विद्याथियों ने शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों से बाहर आते ही विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर देखते ही वह खुश हो गए क्योंकि हर प्रश्न आता था। बलदेव जन सेवा दल विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर आए अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि फिटनेस से लेकर, योगासन, फर्स्ट एड, संतुलित आहार और विभिन्न खेलों के नियमों से जुड़े प्रश्न सीधे और सिलेबस आधारित थे। हालांकि, पेपर अधिक समय लेने वाला था क्योंकि वर्णनात्मक प्रश्न अधिक होने से लिखने में समय लगा।
जिले में असंध, घरौंडा, इंद्री और करनाल समेत चार खंडों पर बनाए गए 72 केंद्राें पर विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा दी। आसान परीक्षा के कारण सुबह से ही केंद्र के अंदर जाने से पहले ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा था। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर किसी अन्य विषय में अधिक अंक कटते हैं तो इस विषय में अच्छे अंक लाने से परिणाम बेहतर बन सकता है। छात्रों ने पेपर पूरा किया और अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



संतुलित आहार से सीधे सवाल आए
खुशी ने बताया कि पेपर आसान था। योग, शारीरिक क्षमता के घटक और संतुलित आहार से सीधे सवाल आए। लेकिन प्रश्न लंबे थे, इसलिए लिखने में काफी समय लगा।



- प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए
गुंजन ने बताया कि फर्स्ट एड और खेलों के नियमों से जुड़े प्रश्न बिल्कुल सिलेबस के अनुसार थे। समझने में कोई दिक्कत नहीं हुई, पर पेपर थोड़ा लंबा था।




- प्रश्नों में विस्तार से लिखना पड़ा
किरन ने बताया कि बहुविकल्पीय और लघु उत्तरीय प्रश्न आसान थे। लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में विस्तार से लिखना पड़ा, जिससे समय कम पड़ता महसूस हुआ।




पेपर कठिन नहीं था
पूजा ने बताया कि योगासन और फिटनेस से जुड़े प्रश्न उम्मीद के मुताबिक आए। पेपर कठिन नहीं था, लेकिन पूरा करने के लिए आखिरी मिनट तक लिखना पड़ा।




शांतिपूर्ण ढंग से 72 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। असंध, इंद्री, घरौंडा और करनाल में आयोजित परीक्षा केंद्रों में कोई यूएमसी नहीं बनी।
- अशोक कुमार, हरियाणा बोर्ड, परीक्षा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed