सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The mayor showered scorn on the district president.

Karnal News: मेयर ने जिलाध्यक्ष पर बरसाए कोरड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The mayor showered scorn on the district president.
विज्ञापन
- भाजपा जिला कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मस्ती की और रंग गुलाल उड़ाया। कार्यक्रम के दौरान मेयर रेणुबाला गुप्ता हरियाणवी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने कोरड़े से होली खेली। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और विधायक जगमोहन आनंद पर भी कोरड़े की बरसात की। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव माना जाता है। यह त्योहार उर्वरता, रंगों और प्रेम का प्रतीक है। होली का उत्सव परिवार और दोस्तों के साथ आनंद मनाने का एक अनूठा अवसर है। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, कार्यालय प्रमुख मदन गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed