सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nonstop water supply on Holi... Doctors on call at hospital, double staff on duty

Karnal News: होली पर नॉनस्टॉप जलापूर्ति... अस्पताल में ऑन कॉल मिले चिकित्सक, दोगुने स्टाफ की ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nonstop water supply on Holi... Doctors on call at hospital, double staff on duty
विज्ञापन
- पानी न आने पर हेल्पलाइन नंबर 14420 पर करें संपर्क, लापरवाही और मनमानी पर कसा जाएगा शिकंजा
Trending Videos

- नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, पानी संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

- होली पर मस्ती को लेकर प्रशासनिक इंतजाम पूरे, लापरवाही और मनमानी करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। होली पर्व पर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को निर्बाध पानी और बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। तय समय से अतिरिक्त पानी चलेगा। ताकि फाग खेलने के बाद लोगों को स्नान और सफाई में परेशानी न हो। इसके अलावा नागरिक अस्पताल और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में आम दिनों से दोगुने डॉक्टर व स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। जबकि विशेषज्ञ और वरिष्ठ डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे।
नगर निगम, एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जलापूर्ति बाधित होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 14420, नगर निगम का 18001802700, एचएसवीपी का 18001803030 पर या फिर अपने वार्ड पार्षद के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर के साथ पुलिस टीम भी रहेगी तैनात
सिविल अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में जहां आम दिनों में दो डॉक्टर तैनात रहते हैं, वहीं फाग के दिन चार डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को ऑन कॉल मौजूद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर पीसीआर के साथ पुलिस टीम को अस्पताल में तैनात करने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।



मेडिकल कॉलेज के आठ मुख्य विभागों के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में होली के दिन आठ प्रमुख ऑर्थो, सर्जरी, मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, गायनी, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विभाग से एक-एक डॉक्टर की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ नर्सिंग स्टाफ और सीएमओ भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। कॉलेज के वाइस मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुलशन गर्ग ने बताया कि रंगों से एलर्जी, आंखों में जलन, चोट, सड़क हादसे या अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अस्पताल में पर्याप्त बेड, दवाइयां और जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केमिकल युक्त रंगों से बचें और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।
फील्ड में रहेंगी बिजली निगम की टीमें
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने विशेष प्रबंध किए हैं। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने स्पष्ट किया कि होली के दिन किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फील्ड में अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखेंगी। कंट्रोल रूम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कहीं तकनीकी खराबी या लाइन में फाल्ट आता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए।


लोगों से अपील की कि वे शांति व सौहार्द से त्योहार को मनाए। त्योहार के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनता से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। त्योहार की गरिमा का ध्यान रखें और इसे मिलजुल कर मनाएं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed