सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute over DJ, three people including two women injured

Karnal News: डीजे पर विवाद, दो महिलाओं सहित तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute over DJ, three people including two women injured
आनंद विहार में हुए दो पक्षों में झगड़े का सीसी टीवी
विज्ञापन
करनाल। आनंद विहार में शनिवार रात को डीजे बंद करवाने के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए। लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष की एक गर्भवती महिला और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से एक युवक घायल है। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाना सदर में शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।


आनंद विहार निवासी कौशल ने बताया कि रात को पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। रात करीब एक बजे तक डीजे बजता रहा। उन्हें सुबह ड्यूटी पर जाना होता है, इसलिए उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को सिर्फ आवाज कम करने के लिए कहा था। आरोप है कि इस बात पर पड़ोसी भड़क गए और उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल के अनुसार, करीब 10-12 लड़कों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। आरोप है कि शिकायतकर्ता के परिवार के लोग घर के अंदर चले गए तो दूसरे पक्ष के लोग गेट पर भी लगातार पथराव करते रहे। इस हमले में उसकी गर्भवती पत्नी और माता को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


---

दूसरे पक्ष ने लगाया धमकी देने के आरोप

दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि बच्चे का जन्मदिन था और उन्होंने डीजे लगाया हुआ था। आरोप है कि डीजे बजाने से पहले ही पड़ोसी उन्हें धमकाने लगे थे और डीजे का रुख बदलने को कह रहे थे। इसी दौरान बारिश आ गई और लाइट चली गई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे लाइट आने के बाद दोबारा डीजे बजाया गया तो पड़ोसी फिर आ गए और डीजे बंद करने की धमकी दी। विवाद के दौरान गाली-गलौज हुई और मारपीट भी हुई। पहले पक्ष के लोगों ने ऊपर से ईंटें भी फेंकी, इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दोनों पक्षों की ओर से झगड़े शिकायत प्राप्त हुई है। झगड़े की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया है। -तरसेम चंद, थाना प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed