फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District level swimming competition today

Karnal News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
District level swimming competition today
तलवारबाजी के लिए ट्रायल देते ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। जिला स्विमिंग एसोसिएशन (हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन से संबद्ध) की ओर से सीनियर करनाल जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 मई को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-32 में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के सीनियर तैराक भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रतियोगिता वाले दिन ही सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा और प्रतियोगिता सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 700 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, इसमें प्रतिभागी अधिकतम पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तैराकों का चयन 61वीं सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2026 के लिए किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का जिले का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वैध आयु प्रमाणपत्र एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन का नवीनीकृत यूआईडी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। प्रवेश फॉर्म प्रतियोगिता स्थल पर जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन




ये स्पर्धाएं होंगी

- फ्री स्टाइल– 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर।
- बैकस्ट्रोक – 50, 100 व 200 मीटर।

• ब्रेस्ट स्ट्रोक – 50, 100 व 200 मीटर।

• बटरफ्लाई – 50, 100 व 200 मीटर।

• इंडिविजुअल मेडले – 200 व 400 मीटर।

• फ्री स्टाइल रिले – 4x100 मीटर।

• मेडले रिले – 4x100 मीटर।

• मिक्स्ड फ्रीस्टाइल रिले – 4x100 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed