सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dual education system will be implemented for training in Industrial Training Institutes.

Karnal News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए लागू होगी दोहरी शिक्षा प्रणाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Dual education system will be implemented for training in Industrial Training Institutes.
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 15 जून तक आवेदन का मौका होगा। विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक वर्षीय कोर्स के लिए 3-6 माह अवधि का और दो वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह अवधि का प्रशिक्षण संस्थान में प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात कोर्स की शेष अवधि में ऑन जॉब ट्रेनिंग संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठान में करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से विभिन्न व्यवसायों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौते किए गए है। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत दाखिले हेतु प्रार्थी को आयु व शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी शर्तें पूर्ण करनी अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर ज्यादा रुझान
अब तक हुए आवेदन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर रुझान रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 9 हजार से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। टॉप-10 आईटीआई की बात करें तो कैथल की राजकीय आईटीआई में सबसे ज्यादा 1354 आवेदन आए हैं। 1337 आवेदन के साथ जींद की राजकीय आईटीआई दूसरे स्थान पर है। आईटीआई में सबसे ज्यादा रूचि हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थी दिखा रहे हैं। हरियाणा बोर्ड के 82.32 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सीबीएसई के मात्र 11.21 प्रतिशत छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos



आवेदन में प्रदेश की टॉप-10 आईटीआई

आईटीआई कुल आवेदन

राजकीय आईटीआई कैथल 1354

राजकीय आईटीआई जींद 1337

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 1311

राजकीय आईटीआई हिसार 1309

राजकीय आईटीआई भिवानी 1223

राजकीय आईटीआई सिरसा 880

राजकीय आईटीआई नरवाना 852

राजकीय आईटीआई पानीपत 848

राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र 811

राजकीय आईटीआई यमुनानगर 762


आईटीआई में अब तक हुए आवेदन
कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में जारी पंजीकरण प्रक्रिया में प्रदेश में अब तक 24357 पंजीकरण किए जा चुके हैं। वहीं, 15080 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण मात्र 494 पंजीकरण किए गए। प्रदेश की 372 आईटीआई में इंजीनियनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।


वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली एक परिवर्तनकारी पहल है जो आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीक का कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारपरक बनाता है। आईटीआई में दाखिले के लिए युवा 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। राजकीय आईटीआई में करीब 850 पंजीकरण किए जा चुके हैं।

- राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed