फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Emphasis on strengthening India-Cuba relations

Karnal News: भारत–क्यूबा के संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening India-Cuba relations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कुरुक्षेत्र चैप्टर की ओर से पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह क्यूबा गणराज्य के राजदूत हिज एक्सीलेंसी जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा व क्यूबा दूतावास की प्रथम सचिव प्रो. माइकी दियाज पेरेज के सम्मान में एक विशेष कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इसमें भारत और क्यूबा के व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डाॅ.नरेंद्र पाल गुप्ता ने की। मंच संचालन डाॅ. वीरेंद्र सिंघल ने किया। डाॅ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र केवल अपनी ऐतिहासिक व आध्यात्मिक पहचान के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि, चावल उद्योग, विनिर्माण, शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र है। प्रदेश के उद्योगपति एवं व्यापारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों और साझेदारियों के लिए उत्सुक हैं और यह संवाद दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के नए द्वार खोलेगा।
विज्ञापन

क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा ने हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत एवं क्यूबा के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि, फार्मास्युटिकल ,शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने दोनों देशों के उद्यमियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद और साझेदारी बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों ने क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया। राजेश सिंगला, करनाल से सुशील जैन, शुभम ढींगरा, शंकर ढींगरा, प्रखल जैन, अभिषेक शर्मा, नीरज अग्रवाल, राजन जिंदल, मधुर गोयल, विशाल कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed