फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees raised their voice in support of their demands

Karnal News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज

Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 17 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice in support of their demands
करनाल/असंध। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को जुंडला में आयोजित की गई। इसमें ब्रांच चेयरमैन जसबीर आर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी।
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। यूनियन ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा ग्रामीण जल घरों की सप्लाई को किसी भी सूरत में पंचायत के अधीन न सौंपा जाए। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को पूर्ण जॉब सिक्योरिटी देने और टेक्निकल पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को 2400 रुपये का ग्रेड-पे देने की पुरजोर मांग उठाई गई।
विज्ञापन


ब्रांच सचिव मंजीत सिंह सैनी ने बताया कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कर्मचारी 25 मई को अधीक्षक अभियंता के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर उप प्रधान नरेश हथलाना, ऑडिटर देवीदत्त फौजी, कोषाध्यक्ष मंदीप सिंह, शिवम गौतम, जगदीप, राजिंदर, अंकुश और सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed