सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after Holi, there is a shortage of train tickets.

Karnal News: होली के बाद भी ट्रेनों में टिकट का संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even after Holi, there is a shortage of train tickets.
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

होली के त्योहार के बाद भी ट्रेनों में टिकट का संकट रहेगा। त्योहार के बाद की तारीखों में भी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है।
लंबी दूरी की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य होने की संभावना कम है। तत्काल कोटे की सीटें भी कुछ ही मिनटों में फुल हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल से गुजरने वाली कालका नेताजी एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मू मेल, आम्रपाली एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच में प्रतीक्षा सूची 80 से 120 के बीच चल रही है। कुछ ट्रेनों में आरएसी भी फुल हो चुका है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी के कारण अस्थायी दबाव बना है। आगामी सप्ताह में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed