सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minor boy beaten by shopkeeper in Karnal

Haryana: चोरी करने के आरोप में बच्चे को बंधक बनाकर पीटा, सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया; क्या बोली पीड़ित मां?

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि उनके 12 साल के बेटे को दुकानदार जबरदस्ती काम करवाने के लिए ले गया और बाद में उसके साथ मारपीट की गई।  

Minor boy beaten by shopkeeper in Karnal
Teenager, crime, child demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

मॉडल टाउन एरिया में एक दुकानदार ने 12 साल के बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। बच्चे को दुकान के आसपास के इलाके में घुमाया गया। जानकारी पर मां पहुंची तो बच्चा बाथरूम में बंद था। मां ने उसे बाहर निकाला। मामले में सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी गई। घटना मॉडल टाउन चौकी इलाके की बताते हुए वहां जाने के लिए कहा गया। मॉडल टाउन चौकी पर देर रात तक शिकायत नहीं की गई थी। मॉडल टाउन एरिया में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन की ही एक दुकान में काम करती है। 

Trending Videos


पीड़ित मां ने लगाए ये आरोप

शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी इसलिए वह काम पर नहीं जा सकी। दुकानदार उनके 12 वर्षीय बेटे को काम करवाने के लिए ले जाने लगा। महिला ने कहा कि उन्होंने बेटे को लेकर जाने से मना किया लेकिन दुकानदार जबरन उसे ले गया। वहां बेटे की पिटाई की और बाथरूम में बंद रखा। उन्हें जब इस बारे में सूचना मिली तो वह दुकानदार के पास पहुंचीं। इस दौरान बच्चे ने छुड़ाने की अपील की। महिला के अनुसार, उन्होंने काफी देर तक दुकानदार के सामने बेटे को छोड़ने के लिए मिन्नतें की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने बच्चे को छोड़ा। महिला का कहना है कि दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों ने भी बेटे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। मामले को लेकर दुकानदार ने कहा कि बच्चे ने दुकान में चोरी की थी। उसे पकड़ा तो उन्हें गालियां देने लगा। बच्चे ने दुकान पर हंगामा भी किया। इसी कारण उन्होंने गुस्से में बच्चे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। महिला की ओर से सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी गई। मामला मॉडल टाउन चौकी के अंतर्गत आता है। उनको मॉडल टाउन चौकी भेज दिया गया। मॉडल टाउन चौकी पुलिस प्रभारी गीता ने कहा कि अभी तक उनके पास परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed