{"_id":"6a25cf3ea7c93d73e907e7f5","slug":"every-year-500-students-trained-from-iti-are-getting-jobs-in-reputed-companies-karnal-news-c-338-1-kn11007-131326-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हर साल आईटीआई से प्रशिक्षित 500 छात्र ले रहे प्रतिष्ठित कंपनियों में नाैकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हर साल आईटीआई से प्रशिक्षित 500 छात्र ले रहे प्रतिष्ठित कंपनियों में नाैकरी
Mon, 08 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार दिलाने का भी मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का लगातार बड़ी कंपनियों में चयन हो रहा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि हर साल 500 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिला है। 2025 में 578 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ। इनमें सबसे अधिक चयन नेस्ले, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में हुआ है।
आईटीआई में विद्यार्थियों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार भी किया जाता है। संस्थान में समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर रोजगार मेले आयोजित करवाए जाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल, इंटरव्यू तकनीक और कार्यस्थल के व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं, जिससे उन्हें रोजगार हासिल करने में आसानी होती है। ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल, फिटर और कंप्यूटर ट्रेड के विद्यार्थियों को सबसे अधिक अवसर मिल रहे हैं। चयनित विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर पर तीन से चार लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिल रहा है।
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों। पिछले कई वर्षों से 500 से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो रहा है। बड़ी कंपनियां सीधे संस्थान में आकर चयन प्रक्रिया करती हैं। वर्ष 2026 में भी अब तक 170 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। उद्योगों की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं।- राकेश भाटिया, प्राचार्य
विज्ञापन
पिछले तीन साल में आईटीआई में विद्यार्थियों की हुई प्लेसमेंट
वर्ष प्लेसमेंट
2023 560
2024 538
2025 578
2026 (अब तक) 170