फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Facilities similar to coaching centres will be available in the villages, libraries will be opened in the panchayats.

Karnal News: गांव में ही मिलेगी कोचिंग सेंटर के समान सुविधा, पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय

Sun, 24 May 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Facilities similar to coaching centres will be available in the villages, libraries will be opened in the panchayats.
नीलोखेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत
करनाल। अब गांवों में भी युवाओं को कोचिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें नौकरी व भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा, वे गांव स्तर पर ही तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए जिले की सभी 395 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्या सुनने के साथ ही गांव के विकास पर सुझाव भी लिए। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्था करने के लिए पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए। कहा कि नौकरी के लिए अच्छी तैयारी करना सभी युवाओं का अधिकार है। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा जरूरी है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविवार को असंध विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, डीडीपीओ कंचनलता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- सरकार ने व्यवस्था बदली, तभी कोचिंग सेंटरों पर भीड़

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी दी जा रही है जबकि पहले की सरकारों में नेताओं के चहेतों और पर्ची-खर्ची के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी मिलती थी। भाजपा सरकार ने व्यवस्था को बदला और पढ़ने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा कि अब केवल पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को ही सरकारी नौकरी मिलेगी। इसी सोच को लेकर आज कोचिंग सेंटरों में युवाओं की भीड़ लगी हुई है।

नीलोखेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

नीलोखेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

नीलोखेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

नीलोखेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed