{"_id":"6a12072c13aaa600b0060cb0","slug":"fault-every-minute-electricity-goes-off-karnal-news-c-18-knl1018-912560-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हर एक मिनट में फॉल्ट…गुल हो जाती है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हर एक मिनट में फॉल्ट…गुल हो जाती है बिजली
Sun, 24 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा रही है। हालात ऐसे हैं कि शहर से लेकर उपनगरीय इलाकों में हर एक मिनट में एक फॉल्ट आ रहा है। बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं।
शुक्रवार रात शहर के कई इलाकों में लगातार कट लगने से करीब 50 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच लोग पूरी रात जागने को मजबूर रहे। कहीं हर आधे घंटे में बिजली गुल हुई तो कहीं लो-वोल्टेज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बिजली निगम के पास शिकायतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना 1500 से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें फॉल्ट, ट्रिपिंग, तार टूटने, ट्रांसफार्मर ओवरलोड और लो-वोल्टेज से जुड़ी हैं। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
मॉडल टाउन, सेक्टर-13, रामनगर, मेरठ रोड, बसंत विहार, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कुटैल रोड और आसपास के कई क्षेत्रों में शुक्रवार की रात बार-बार बिजली गुल होती रही। लोगों का कहना है कि रातभर पंखे और कूलर बंद होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब हो गई। मेरठ रोड निवासी रोहन ने बताया कि पूरी रात में मुश्किल से दो-तीन घंटे ही बिजली ठीक से आई। बाकी समय कभी फॉल्ट तो कभी ट्रिपिंग होती रही। वहीं मॉडल टाउन के हरजीत का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
-- -
बढ़ती खपत से गर्म हो रहे उपकरण
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, जिले में इन दिनों प्रतिदिन करीब 125 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। तापमान लगातार बढ़ने के कारण एसी, कूलर और अन्य उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है जिससे बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। कई जगहों पर उपकरण गर्म होकर ट्रिप कर रहे हैं और लोकल फॉल्ट बढ़ रहे हैं। दिनभर की तेज गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर और केबल अधिक गर्म हो जा रहे हैं। ऐसे में फॉल्ट आने लगते हैं। रात के समय बिजली की मांग सबसे अधिक होने से स्थिति और बिगड़ रही है।
-- -
30 से अधिक टीमें काम कर रहींबिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, फील्ड में 30 से अधिक टीमें काम कर रहीं हैं। औसतन हर एक मिनट में एक शिकायत दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। हर फॉल्ट पर टीम तुरंत नहीं पहुंच सकती। जहां पहले फॉल्ट पर टीम है वहां सुधार कर क्रमानुसार शिकायतों के निपटान के लिए कार्य करती है।
-- -
तारीख
कुल शिकायतें
लंबित
ठीक हुए
01-मई-2026
638
5
633
02-मई-2026
519
12
507
03-मई-2026
762
24
738
04-मई-2026
1565
38
1527
05-मई-2026
838
11
827
06-मई-2026
854
8
846
07-मई-2026
671
1
670
08-मई-2026
292
1
291
09-मई-2026
317
6
311
10-मई-2026
241
3
238
11-मई-2026
378
4
374
12-मई-2026
938
7
931
13-मई-2026
813
10
803
14-मई-2026
733
11
722
15-मई-2026
1210
37
1173
16-मई-2026
712
5
707
17-मई-2026
792
1
791
18-मई-2026
1095
49
1046
19-मई-2026
1868
88
1780
20-मई-2026
2535
82
2453
21-मई-2026
2270
302
1968
22-मई-2026
1376
140
1236