फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Financial assistance of Rs 2300 to destitute children

Karnal News: निराश्रित बच्चों को 2300 की वित्तीय सहायता

Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 2300 to destitute children
निराश्रित बच्चों को 2300 की वित्तीय सहायता
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निराश्रित बच्चों के लिए 2300 रुपये महीने की सहायता प्रदान कर रहा है। 21 वर्ष तक की आयु के वे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी हो, पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित हो या माता-पिता की लंबी सजा हो या एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण सहायता अथवा देखभाल से वंचित हो वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
---------------------------
विज्ञापन

मकान मरम्मत के लिए 80 हजार तक की मदद
करनाल। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बीपीएल परिवारों को डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र बनाया गया है। अगर पहले मकान निर्माण के लिए या अपने समय के निर्मित मकान को बनाए हुए दस साल या इससे अधिक समय हो गया हो तथा मकान मरम्मत के योग्य हो तभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए haryanascbc.gov.in से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
14 तक कराएं आधार को निशुल्क अपडेट
करनाल। नागरिक 14 जून तक अपने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। यह मुफ्त सेवा केवल माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को नाम, जन्म तिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नागरिक खुद भी http://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed