फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firefighters extend strike by four more days

Karnal News: दमकल कर्मियों ने चार दिन और बढ़ाई हड़ताल

Thu, 23 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firefighters extend strike by four more days
दमखल विभाग के कर्मचारियों को संबो​धित करते जिला प्रधान संदीप त्यागी । संगठन
करनाल। सेक्टर-4 स्थित अग्निशमन केंद्र परिसर में 8 अप्रैल से चल रही दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को बुधवार को चार दिन के लिए बढ़ाने का एलान किया गया। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के समर्थन में झाडू उठाओ प्रदर्शन करने का एलान किया। इसके अलावा 27 और 28 अप्रैल को कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो एक और दो मई को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी की अगुवाई में बुधवार को धरना जारी रहा। संदीप त्यागी ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, राजकुमार, रामपाल, धर्मबीर राणा, देविंद्र, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed