फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former assistant inspector arrested in Rs 12.60 crore paddy scam

Karnal News: 12.60 करोड़ के धान घोटाले में पूर्व सहायक निरीक्षक गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Former assistant inspector arrested in Rs 12.60 crore paddy scam
करनाल। जिले में 12.60 करोड़ रुपये के धान घोटाले में खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व सहायक निरीक्षक रामफल को तरावड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर तरावड़ी के बाला जी राइस मिल में 10 हजार क्विंटल और विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल के धान घोटाले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने मिल संचालकों से मिलीभगत करके घोटाले को अंजाम दिया। रामफल को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


तरावड़ी थाना पुलिस के जांच अधिकारी हरविश ने बताया कि रामफल को रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। उससे बालाजी राइस मिल में हुए घोटाले के बारे में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले रामफल का नाम बीआरसी ओवरसीज को गलत तरीके से धान रखने की अनुमति देने में सामने आया था। उस मामले में भी तरावड़ी थाने में उसके व तरावड़ी मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीआरसी मामले में हुई विभागीय जांच के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह ने 15 मई 2026 को रामफल को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब आरोपी रामफल का नाम बालाजी राइस मिल में हुए 10 हजार क्विंटल धान घोटाले और विश्वकर्मा राइस मिल में हुए 26 हजार क्विंटल धान घोटाले में भी आया है। आरोपी से इन मामलों में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद घोटाले में अन्य लोगों के नाम आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला

डीएफएससी मुकेश कुमार की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने बालाजी राइस मिल के संचालकों मोहित, सुरेंद्र और उनके पार्टनर अरुण और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दूसरे मामले में विश्वकर्मा राइस मिल में 26 हजार क्विंटल धान कम पाए जाने पर मिल के मालिक महेंद्र जांगड़ा, डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र और सहायक निरीक्षक रामफल के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed