{"_id":"6a25d142914ca79a800a3746","slug":"gold-jewellery-and-cash-stolen-by-jumping-over-the-wall-of-a-closed-house-karnal-news-c-18-knl1018-922847-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंद मकान की दीवार फांदकर सोने के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंद मकान की दीवार फांदकर सोने के गहने और नकदी चोरी
Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। असंध शहर में शनिवार को दिन दिनदहाड़े एक चोर दीवार फांदकर एक मकान के अंदर से सोने के जेवर, 12 हजार नकदी और गेहूं के कट्टे चोरी करके ले गया। परिवार के सभी सदस्य गुरुद्वारे में गए हुए थे। शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
असंध निवासी नाजर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नाै बजे उनका पूरा परिवार गुरुद्वारा साहिब गया था। दोपहर को जब करीब तीन बजे लौटे तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि संदूक से करीब 12 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और घर में रखे तीन कट्टे गेहूं गायब थे। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें सुबह करीब 11:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार से कूदकर अंदर जाता दिख रहा है। बाद में आरोपी सामान लेकर निकलता भी दिखाई दिया। फुटेज में वह चोरी का सामान रिक्शा में ले जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोर की पहचान के लिए प्रयास जारी है।