सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goods and cash stolen from shop

Karnal News: दुकान से सामान व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen from shop
शाहाबाद। दुकान पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


शाहाबाद। चोरों ने लाडवा रोड भगत मार्किट स्थित एक दुकान से अल सुबह 3:20 पर ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। चाेर दुकान के पास लगे एक वाटर कूलर का भी सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान के संचालक गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को दुकान को बंद करके गए थे। सोमवार सुबह वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने शटर उठाकर देखा तो पाया कि सारी दुकान का सामान उथल-पुथल था।
उन्होंने बताया कि चोर दुकान से 20-22 हजार रुपए नकदी व सामान चोरी करके ले गए हैं। चोर मार्किट में समाजसेवा के लिए लगाए गए वाटर कूलर से भी सामान चोरी करके फरार हो गए। समाजसेवी प्रवीण शर्मा, संजीव खुराना, सर्वजीत सिंह ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन गश्त तेज करे और जो लोग तड़के में कबाड़ उठाने के बहाने चोरियों को अंजाम देते हैं उन्हें काबू किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed