{"_id":"6a3cf88c16706d47e509c32f","slug":"grandson-shoots-grandfather-over-land-dispute-in-karnal-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पोते ने घर में घुसकर दादा के सीने में मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पोते ने घर में घुसकर दादा के सीने में मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर की हत्या
Thu, 25 Jun 2026 03:15 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:15 PM IST
सार
आरोपी सोनू ने घर में घुसकर बेहद करीब से बुजुर्ग के सीने में गोली मारी जिससे उनको संभलने तक का मौक नहीं मिला।
विज्ञापन
घर के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में जमीनी विवाद को लेकर जिले के बड़ा गांव में एक पोते ने अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब मृतक 70 वर्षीय दर्शन सिंह अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी पोते ने घर में घुसकर उन पर नजदीक से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पोते ने घर में घुसकर सीने में मारी गोली
जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन सिंह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका पोता सोनू वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पोते ने बेहद नजदीक से सीने में गोली मारी, जिसके कारण उन्हें बचने या किसी प्रकार से संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई।
बेटी को फोन पर मिली हत्या की सूचना
मृतक की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि वह मंगलपुर में अपनी ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत बड़ा गांव पहुंची। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जमीन के बंटवारे को लेकर थी रंजिश
परिजनों के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नारो ने बताया कि उसकी मां के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन थी, जबकि बाकी जमीन उसके पिता दर्शन सिंह के नाम दर्ज थी। पहले दर्शन सिंह ने एक हल्फनामा तैयार किया हुआ था। बाद में बड़े बेटे की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी और बेटों को जमीन के हिस्से के बदले धनराशि भी दे दी गई थी।
बताया जा रहा है कि बाद में दर्शन सिंह ने पूर्व में किए गए हल्फनामे को निरस्त कर दिया और करीब पांच एकड़ जमीन को सभी वारिसों में बराबर-बराबर बांटने का निर्णय लिया। आरोप है कि इसी फैसले से पोता सोनू नाराज चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी बुढाखेड़ा क्षेत्र में बाइक छोड़कर हुआ फरार
हत्या के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह बाद में बुढाखेड़ा क्षेत्र तक पहुंचा और वहां अपनी बाइक छोड़कर किसी अन्य माध्यम से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस आरोपी की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।