{"_id":"6a08d2a40a1f50cd8d062e96","slug":"he-was-pressurizing-for-rs-10000-for-six-months-karnal-news-c-18-knl1018-908143-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 10 हजार रुपये के लिए छह माह से बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 10 हजार रुपये के लिए छह माह से बना रहा था दबाव
Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 17 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। चपरासी से घूस लेते हुए पकड़े गए द पाढ़ा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंधक कीमती लाल 10 हजार रुपये के लिए करीब छह माह से दबाव बना रहा था। जब चपरासी का दिवाली बोनस आया तब से ही वह आधे रुपयों की मांग कर रहा था अब दबाव ज्यादा बढ़ने पर तंग हुए चपरासी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पानीपत को शिकायत की तो शुक्रवार को टीम ने उसे गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसीबी निरीक्षक हेमराज ने बताया कि आरोपी प्रबंधक चपरासी को दिवाली पर आए 21 हजार रुपये के बोनस में से 10 हजार रुपये देने के लिए यह कहते हुए दबाव बना रहा था कि अब ऑडिट में उसे यह रुपये वापस करने होंगे। अगर वह उसे 10 हजार रुपये देगा तो वह बचा लेगा। ऑडियो सामने आने के बाद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उसे काबू किया गया।