फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Head Constable of Sector-9 police post arrested while accepting a bribe of rs 3,000; accomplice fled.

Karnal News: तीन हजार की रिश्वत लेते सेक्टर-9 चौकी का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, दूसरा भागा

Thu, 30 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 30 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Head Constable of Sector-9 police post arrested while accepting a bribe of rs 3,000; accomplice fled.
सेक्टर नौ चौके से पकड़ा आरोपी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार। एसीबी टीम के साथ।
करनाल। जिले में खाकी पर लगातार रिश्वत मांगने के दाग लग रहे है। अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की करनाल इकाई ने सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी हेड कांस्टेबल महादेव मौके से भाग गया। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को एएसआई को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को सूचना दी थी कि मारपीट के एक मामले में उसका स्कूटर सेक्टर-9 पुलिस चौकी में खड़ा है। स्कूटर छोड़ने के बदले हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और महादेव ने चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों तीन हजार रुपये लेने पर राजी हो गए। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।
विज्ञापन

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजना बनाई। शिकायतकर्ता को दिए जाने वाले नोटों के नंबर दर्ज किए गए और उन पर रासायनिक पाउडर लगाया गया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी में जाकर हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को तीन हजार रुपये दिए। जैसे ही उसने राशि ली, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी महादेव मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ करनाल एसीबी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


आरोपी की तलाश में दबिश
उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मौके से भाग गए हेड कांस्टेबल महादेव की गिरफ्तारी के लिए अलग टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----------------

रिश्वत मांगने का आरोपी सहायक उप निरीक्षक न्यायिक हिरासत में भेजा
- कुंजपुरा थाना की रसोई से रंगेहाथ पकड़ा गया था, खेत के रास्ते संबंधी शिकायत के निपटान के लिए मांगी थी रिश्वत
फोटो संख्या : 303
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।

कुंजपुरा थाना की रसोई से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक उप निरीक्षक अनुज को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
एसीबी के अनुसार, रिंडल गांव निवासी शिकायतकर्ता ऋषिपाल ने शिकायत दी थी कि गांव के एक व्यक्ति ने खेत के रास्ते को लेकर उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कुंजपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अनुज के पास थी।
आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक ने शिकायत का निपटारा करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए, जबकि शेष 10 हजार रुपये अगले दिन देने के लिए कहा गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर एसीबी ने मंगलवार को कुंजपुरा थाना की रसोई में जाल बिछाया और सहायक उप निरीक्षक अनुज को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed