सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HUDA complex will shine with lights

Karnal News: लाइटों से जगमगाएगा हुडा कांप्लेक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Feb 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
HUDA complex will shine with lights
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के ताऊ देवी लाल हुडा कांप्लेक्स में लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या अब दूर होने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने परिसर में मरकरी लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जेसीबी मशीन से जगह-जगह खुदाई कराई गई है, ताकि पोल स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। आने वाले कुछ दिनों में लाइटें लगाकर उन्हें चालू कर दिया जाएगा। इससे पूरे परिसर में रात के समय पर्याप्त रोशनी रहेगी।
Trending Videos

स्थानीय दुकानदार जोनी, अशोक, प्रमोद, कंवरपाल सिंह, बलजीत और आसपास के लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में ताऊ देवी लाल हुडा कांप्लेक्स के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता था। रोशनी की कमी के कारण असामाजिक तत्व यहां जमा हो जाते थे और देर रात तक शरारती गतिविधियां करते थे। कई बार छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े की घटनाएं भी सामने आईं। लोगों ने कई बार प्रशासन से यहां पर्याप्त रोशनी की मांग की थी। अब मरकरी लाइटें लगने से ऐसी गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे के कारण यहां खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी रहती थी। कुछ वाहन चोरी और छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आई थीं। रोशनी की कमी के चलते पुलिस निगरानी भी प्रभावी नहीं हो पा रही थी। अब परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है। स्थानीय व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रोशनी बढ़ने से न केवल सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि देर शाम तक खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा। उधर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई ने बताया कि इस लाइट के लगने से काफी रोशनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed