फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions given to improve cleanliness

Karnal News: सफाई व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to improve cleanliness
निरीक्षण के दौरान मरीजों से हालचाल जानते निदेशक डॉ. सुखबीर मेहला। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. सुखबीर मेहला ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। करीब ढाई घंटे तक चले इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम, प्रसूति वार्ड, आईसीयू, बच्चा वार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मेहला ने विशेष रूप से लेबर रूम और प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने पूछा कि कहीं बाहर से दवाइयां तो नहीं मंगवाई जा रहीं, किसी कर्मचारी द्वारा अतिरिक्त पैसों की मांग तो नहीं की जा रही और उपचार में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही। मरीजों और उनके परिजनों से मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संक्रमण रोकथाम पर दिया जोर
आईसीयू का निरीक्षण करते हुए डॉ. मेहला ने संक्रमण रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए पीएमओ को अतिरिक्त शू-रैक रखने के निर्देश दिए, ताकि वार्ड में प्रवेश के दौरान संक्रमण फैलने की संभावना को कम किया जा सके। बच्चा वार्ड में भी उन्होंने नवजात और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान पीएमओ डॉ. बलवान सिंह, डीएमएस डॉ. रजनीश, उप सिविल सर्जन डॉ. रमेन्द्र संधु, उप सिविल सर्जन डॉ. सिममि कपूर, प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल, डॉ मनीष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed