सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Intelligence: When armed criminals blocked the way, the car was taken to the fields and saved his life.

सूझबूझ : हथियारबंद बदमाशों ने जब रोका रास्ता, खेतों में कार ले जाकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Intelligence: When armed criminals blocked the way, the car was taken to the fields and saved his life.
विज्ञापन
घरौंडा।
Trending Videos

क्षेत्र के हरिसिंहपुरा-पूंडरी मार्ग पर शनिवार तड़के कार सवार किसान प्रदीप से राहजनी की कोशिश की गई। तड़के करीब 3 बजे उनकी कार के सामने बदमाशों ने अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। गाड़ी से पांच हथियारबंद बदमाश उतरे। प्रदीप ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी कार खेतों की ओर मोड़ दी। तेज रफ्तार में कार चलाते हुए शोर मचाया और हॉर्न बजाया। ऐसे में बदमाश कैमला गांव की तरफ भाग गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन लूट बच गई।
गांव हरिसिंहपुरा निवासी प्रदीप ने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी है। प्रदीप खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को भतीजे की शादी थी। एक दिन पहले घर में महिला संगीत और भोजन का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात को वह अपने साथी रोहताश के साथ कार से दोस्त अनिल कुमार को पूंडरी गांव में छोड़ने गए थे। लौटते समय घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूंडरी गांव से बाहर नाले के पास पहुंचे तो अलीपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आई कार के चालक ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी रोक दी। गाड़ी से पांच हथियारबंद बदमाश उतरे। उनके हाथ में गंडासी, तलवार और लाठियां थीं। सभी उनको मारने की धमकी देते हुए कार की तरफ दौड़े। प्रदीप के अनुसार ऐसे में उन्होंने अपनी कार को खेतों की तरफ मोड़ दिया। गाड़ी चलाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया, हॉर्न बजाते रहे। इस पर बदमाश भाग गए।
इसके बाद उन्होंने फोन करके डायल 112 को सूचना दी। उन्होंने आरोपियों को खुद की जान को खतरा बताकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि जल्द आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed