{"_id":"6a6a66b8b8a072065e061c63","slug":"international-swimming-pool-worth-rs-550-crore-dumped-before-opening-karnal-news-c-18-knl1018-958757-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 5.50 करोड़ का इंटरनेशनल स्विमिंग पूल शुरू होने से पहले ही डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 5.50 करोड़ का इंटरनेशनल स्विमिंग पूल शुरू होने से पहले ही डंप
विज्ञापन
इंद्री शहीद उधम सिंह कॉलेज परिसर में शहीद उधम सिंह कॉलेज परिसर में बन रहा ऑल वेदर इंटरनेशनल स्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शर्मा
इंद्री। तैराकों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा ऑल वेदर इंटरनेशनल स्विमिंग पूल उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। शहीद उधम सिंह कॉलेज परिसर में बने इस पूल के तल की टाइलें उखड़ने लगी हैं और कई स्थानों पर नमी के कारण फर्श क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं स्थानीय निवासी श्रेष्ठ, विशाल, रजत और खुशनीत का कहना है कि निर्माण से पहले मिट्टी और नमी की वैज्ञानिक जांच होनी चाहिए थी। आरसीसी कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं हुआ। इसके कारण अब तल से नमी बाहर आने लगी है, जिससे टाइलें फूलकर टूट रही हैं। खिलाड़ियों और नागरिकों ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस स्विमिंग पूल की घोषणा वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंद्री की जनसभा में की थी।
आठ जुलाई को उपायुक्त ने किया था औचक निरीक्षण
आठ जुलाई को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारियों ने सबमर्सिबल पंप से पानी भरकर पूल शुरू करवाने का दावा किया था। वर्तमान में न तो यहां नियमित रूप से पंप चल रहा है और न ही खामियां दूर हुई हैं। पूल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और आसपास के फर्श से पौधे निकलने लगे हैं। इससे पहले उपायुक्त ने 26 मई को निर्माण कार्य एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जून के अंत तक पूल निर्माण कार्य पूरा कर शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। अब जुलाई के अंत तक भी कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
वर्जन
आरोप-प्रत्यारोप के बीच फसा स्वीमिंग पूल का पेंच
पंचायती राज विभाग की ओर से मजक माजरी में ऑल वैदर स्वीमिंग पूल तैयार करके खेल विभाग को डीसी और बीडीपीओ की माैजूदगी में सुपुर्द करवा दिया गया था। उस समय तक बिजली कनेक्शन न मिलने पर एक बार पूल में पानी भी भरकर देखा गया था। उसके बाद पूल में समय पर पानी भरना व रख-रखाव करना खेल विभाग की जिम्मेदारी बनती है।
- कमलेश, एसडीओ, पंचायती राज इंद्री
खेल विभाग को अभी तक भी इंद्री में बना ऑल वैदर स्वीमिंग पूल हैंड ऑवर नहीं किया गया है। खेल विभाग की ओर से यहां के लिए कोच भी तैयार है और स्थानीय तैराकों के भी लगातार फोन आ रहे हैं लेकिन अधूरी व्यवस्थाओं के बीच तैराकों की जान जोखिम में डालना सही नहीं। -सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।