{"_id":"6a3d9241aeee8f2dea08aeb4","slug":"karn-commercial-center-phase-2-to-be-developed-karnal-news-c-18-knl1018-936095-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण कॉमर्शियल सेंटर फेज-2 होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण कॉमर्शियल सेंटर फेज-2 होगा विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कर्ण कॉमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) फेज-2 के व्यापक विकास का कार्य शुरू हो चुका है। नगर निगम द्वारा परियोजना पर करीब 7.18 करोड़ रुपये से आधुनिक सड़क, पार्किंग, फुटपाथ निर्माण व सीवरेज निकासी और पेयजल आपूर्ति नेटवर्क को विकसित किया जाएगा।
उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी पुलिया स्थित एएम-पीएम स्टोर से सेक्टर-14 स्थित होंडा शोरूम तक लगभग 1100 मीटर लंबी बिटुमिन सड़क का निर्माण होगा। सड़क के एक ओर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉकों से पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाएगा और चेकर टाइलों से फुटपाथ बनाए जाएंगे। 6.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में पुराने मलबे को हटाने एवं खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। परियोजना के पूरा होने से कर्ण कॉमर्शियल सेंटर क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।
कुल खर्च
- सीवरेज नेटवर्क : 1400 मीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। 10 इंच, 12 इंच और 2 फुट व्यास की पाइपलाइन डाली जाएंगी, जिससे पर्याप्त सीवेज की निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। 58.72 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
- पेयजल आपूर्ति : 1100 मीटर लंबी एवं 4 इंच व्यास की नई वाटर सप्लाई लाइन बिछाई जाएगी। पेयजल आपूर्ति फेज-1 में स्थापित नलकूप से की जाएगी। इस कार्य पर लगभग 19 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।