फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kunjpura team won the competition in the under-17 category.

Karnal News: अंडर-17 वर्ग में कुंजपुरा टीम ने जीती प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kunjpura team won the competition in the under-17 category.
अंडर-17 वर्ग में कुंजपुरा टीम ने जीती प्रतियोगिता - फोटो : अंडर-17 वर्ग में कुंजपुरा टीम ने जीती प्रतियोगिता
- पुरुषों के अंडर-17 के अंतिम मैच में सैनिक स्कूल कपूरथला बना विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सैनिक स्कूलों के नेशनल गेम्स के पहले चरण की इंट्रा-ग्रुप हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिलाओं के अंडर-17 वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा की टीम ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा को 2-0 से हरा खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के सैनिक स्कूल में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई भी किया।
वहीं अंडर-15 वर्ग में लड़कों में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा ने सैनिक स्कूल कपूरथला को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं पुरुषों के अंडर 17 के अंतिम मैच में सैनिक स्कूल कपूरथला ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा को 5-3 के अंतर से हराया और खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक था।
विज्ञापन

शुरुआत में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं किया था लेकिन जैसी ही मैच अंतिम समय पर पहुंचा तो दोनों टीम का स्कोर 2-2 था और मैच पेनल्टी स्ट्रोक की ओर गया। इसमें सैनिक स्कूल कपूरथला ने मैच को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैच समाप्ति के पश्चात उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed