{"_id":"69e934fcb153251d330dbc4e","slug":"laborers-body-found-in-a-well-neck-buried-in-a-swamp-karnal-news-c-18-knl1018-891397-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुंए में मिला मजदूर का शव, दलदल में धंसी मिली गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुंए में मिला मजदूर का शव, दलदल में धंसी मिली गर्दन
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सतपाल फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शहर के वार्ड-4 और 5 के मध्य स्थित कुंए में वार्ड दो नजदीक गुरुद्वारा निवासी मजदूर सतपाल (42) का शव पड़ा मिला। उनकी गर्दन कुएं के अंदर बनी दलदल में धंसी हुई थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की गर्दन न दिखाई देने के कारण सूचना तेजी से फैल गई और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव निकाला तो पहचान हुई।
वार्ड-2 निवासी उषा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह अपने पति सतपाल के साथ राशन डिपो से राशन लेने के लिए गई थीं। लौटते समय रास्ते में सतपाल ने उन्हें घर जाने की बात बोली। वह घर चली गईं। सतपाल हलवाई के पास मजदूरी का काम करते थे। कई-कई दिनों तक घर नहीं आते थे। उन्होंने सोचा कि इस बार भी दिहाड़ी के लिए गए होंगे। खुद लाैट आएंगे।
उन्हें बुधवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उनके पति का शव कुएं में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन माैके पर पहुंचे। पुलिस ने रस्सी की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
-- -
गर्दन कटे शव की सूचना फैली
पुलिस जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि बुधवार को कुछ लोग कुएं की बाउंड्री के पास बैठे हुए थे, तभी उनकी नजर अंदर पड़े शव पर पड़ी। व्यक्ति की गर्दन दिखाई नहीं दे रही थी। सूचना फैल गई कि गर्दन कटा हुआ शव कुएं में पड़ा है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पता लगा कि गर्दन नीचे दलदल में फंसी हुई थी।
-- -
हादसा या हत्या, जांच कर रही पुलिस
सतपाल सिंह की कुएं में गिरने से माैत हुई या हत्या करके शव कुएं में फेंका गया। तरावड़ी थाना पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जब थाने में कॉल आई थी, तब बताया गया था कि शव की गर्दन नहीं है लेकिन जब पुलिस टीम कुएं में उतरी और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि गर्दन दलदल में धंसी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है कि सतपाल कुएं तक कैसे पहुंचा, यह हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही माैत के सही कारण सामने आएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X