{"_id":"6a1deb4afa09875c4d026a21","slug":"ladwas-daughter-tapasya-won-the-gold-medal-in-the-asian-wrestling-championship-karnal-news-c-45-1-kur1010-155761-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में लाडवा की बेटी तपस्या ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में लाडवा की बेटी तपस्या ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुश्ती एशियाई चैंपियन खिलाड़ी तपस्या। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर-23 मुकाबलों में इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा की छात्रा तपस्या ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में तपस्या ने कजाकिस्तान की अल्तिन शगायेवा को मात्र एक मिनट 35 सेकंड में 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में शुरुआती मुकाबलों से लेकर फाइनल तक उन्होंने तकनीकी कौशल, धैर्य और संघर्ष क्षमता का परिचय देते हुए एक के बाद एक जीत दर्ज की। फाइनल में उन्होंने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और कजाकिस्तान की पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। तपस्या इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। पिछले साल ही बुल्गारिया के सोमोकोव में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने जापान की विश्व चैंपियन सोवाका उचिदा को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अब एशियाई स्तर पर स्वर्ण जीतकर उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की हैं।
तपस्या की सफलता पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि यह केवल तपस्या की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। वहीं प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने तपस्या, उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों को बधाई दी।