{"_id":"69befa6aa6b15efa5c071ae9","slug":"little-children-were-honored-with-certificates-karnal-news-c-18-knl1018-869343-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नन्हे बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नन्हे बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एसडी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्री-नर्सरी कक्षा के नन्हे बच्चों के लिए रिजल्ट डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कविता पाठ, नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने बच्चों को प्रमाणपत्र व उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा, कार्यक्रम में बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए खेल, संगीत और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राहुल कत्याल ने प्री-नर्सरी के सभी नन्हे बच्चों को प्रथम शैक्षिक परिणाम पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे बच्चों ने पूरे वर्ष बहुत कुछ नया सीखा जिसमें उन्हें बोलने से लेकर लिखना, रंग भरना, कविता सुनाना और अच्छे संस्कार सिखाए गए। इसके साथ ही प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने कहा कि इस आयु में बच्चों का सर्वांगीण विकास सबसे महत्वपूर्ण होता है और विद्यालय बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर सचिव प्रतीक कठपालिया, मैनेजर उमेश गुप्ता और प्रबंधक समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
Trending Videos