{"_id":"69c98ae0f2fb4e4a47001a6d","slug":"lockdown-news-is-a-rumour-ladi-karnal-news-c-18-knl1018-875042-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की खबरें अफवाह : लाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की खबरें अफवाह : लाडी
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत लाडी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की कोई कमी नहीं है। लॉकडाउन की खबरें भी अफवाह हैं। वे रविवार को निसिंग में बैठक के दौरान बोल रहे थे। लाडी ने बताया कि मंत्री ने बयान में बताया कि देश में गैस की किल्लत न हो इसके लिए रूस, आस्ट्रेलिया से नए अनुबंध किए गए हैं। होटलों व उद्योगों के लिए कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दी है। चेयरमैन जसविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, प्रधान निर्मल सिंह,साहब सिंह, महेंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह व अर्श बदोरता व अन्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos