{"_id":"6a078949037850cfcc00c848","slug":"locks-put-on-three-illegal-kiosks-in-the-old-market-karnal-news-c-244-1-pnp1001-157241-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुरानी मंडी में तीन अवैध खोखों पर लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुरानी मंडी में तीन अवैध खोखों पर लगाए ताले
Sat, 16 May 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 16 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
इसराना की पुरानी अनाज मंडी से मार्किट कमेटी की टीम कब्जा जमाए दुकानदारों को समझाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। इसराना की पुरानी मंडी की जमीन पर कब्जा किए बैठे दुकानदारों पर मार्केट कमेटी टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तीन खोखों पर ताले लगा दिए और खोखा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। ऐसा न करने पर इन्हें जेसीबी से तोड़ दिया जाएगा। कमेटी अधिकारियों ने सोमवार को कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है।
इसराना की पुरानी अनाज मंडी फड़ पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति के खोखे रख लिए। इन्हें कई बार हटाने को कहा लेकिन किसी ने नहीं हटाए। इसराना मार्किट कमेटी की टीम मंडी सुपरवाइजर संदीप जैन के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को बाजार पहुंची। टीम को आता देख खोखा दुकानदारों में भगदड़ मच गई। मंडी सुपरवाइजर संदीप ने कई खोखो पर ताला लगाकर चाबी ले ली। उन्होंने बाकी को खोखे हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में खोखे नहीं हटाते तो इन्हें तोड़ दिया जाएगा।
इसराना मार्किट कमेटी सचिव पवन कुमार नागपाल ने बताया कि पुरानी मंडी में खोखे बनाकर कब्जा किया गया है। उन्हें तीन दिन का समय दिया है। वे इसे नहीं हटाते हैं तो जेसीबी की मदद से उन्हें तोड़ दिया जाएगा।