{"_id":"69beece8e1b34bd5bf0c34c8","slug":"mallakhamb-is-an-attraction-at-the-fit-india-carnival-karnal-news-c-18-knl1018-869703-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फिट इंडिया कार्निवाल में मल्लखंभ का आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फिट इंडिया कार्निवाल में मल्लखंभ का आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
फेकने के लिए रिंग मांगते युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से फिट इंडिया कार्निवाल शनिवार को कर्ण स्टेडियम में शुरू हो गया। यह 23 मार्च तक चलेगा। पहले दिन लगभग 500 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई। पहले दिन मल्लखंभ के प्रतिभागियों ने सभी का ध्यान खींचा।
सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों ने योग, जुम्बा, रस्साकशी और वेटलिफ्टिंग में भाग लिया। मल्लखंभ में उज्जैन से आए बच्चों ने करतब दिखा सभी का ध्यान खींचा।
कार्निवल में लोगों ने रिंग फेंक कर इनाम भी जीते और वेटलिफ्टिंग कर के अपनी ताकत का भी परिचय दिया। हरियाणवी नृत्य ने सभी का मनोरंजन किया। हरियाणवी गायक रोनी रमन के गानों ने भी समा बांधा। उन्होंने ‘बापू शेर तेरा, भारत की भूमि, नाम देख लियों’ और ‘मेरे राम’ सहित अन्य गाने गए।
इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आह्वान किया कि नशे जैसी बुराई से दूर रहें और खेलों के प्रति रुझान बढ़ाएं। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि पहले दिन विभिन्न फिटनेस एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सुबह के सत्र में करनाल के उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
Trending Videos