सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Master Athlete Sukhbir Singh Sandhu honoured

Karnal News: मास्टर एथलीट सुखबीर सिंह संधू सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 27 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Master Athlete Sukhbir Singh Sandhu honoured
सुखबीर सिंह को सम्मानित करते विधायक योगेंद्र राणा स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। साई व फिट इंडिया की ओर से कर्ण स्टेडियम में तीन दिन तक चले फिट इंडिया कार्निवल में मास्टर एथलीट सुखबीर सिंह संधू को असंध विधायक योगेंद्र राणा ने सम्मानित किया। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था जिसके लिए उन्हे सम्मानित किया गया।
सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि वह मास्टर एथलीट की 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि 1983 में वह दयाल सिंह कॉलेज की टीम की ओर से वाॅलीबॉल खेलते थे लेकिन उनकी रुचि एकल स्पर्धा में थी। जिसके बाद उन्होंने भाला फेंक का अभ्यास शुरू किया और निरंतर अभ्यास के चलते उन्होंने मास्टर एथलीट में 52 मीटर तक भाला फेंका है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना पांच किलोमीटर दौड़ लगाते हैं। उन्होंने 1990 से 2020 तक दिल्ली बाल भवन में खेल प्रशिक्षक के ताैर पर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सुखबीर सिंह की उपलब्धियां-

- फरवरी 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक।
- 2023 में खेलों इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक।

- 2022 में मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed