फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meaning of life in Geeta: Gyananand

गीता में जीवन की सार्थकता : ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Meaning of life in Geeta: Gyananand
श्री कृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में केक काटते गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज।
करनाल। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्री कृष्ण गोशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कीर्तन कर ज्ञानानंद के दीर्घायु की कामना की। गोशाला पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद महाराज का प्रधान सुनील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता और महासचिव रामकुमार गुप्ता ने स्वागत किया। स्वामी ज्ञानानंद ने श्रद्धालुओं में केक का प्रसाद बांटा। उन्होंने कहा कि महान ग्रंथ गीता का अध्ययन करें, इसी में जीवन की सार्थकता है। स्वयं गीता पाठ करने के साथ-साथ बच्चों को भी गीता पढ़ने की आदत डालें। गायों की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें। इस अवसर पर संरक्षक पदमसेन गुप्ता, बलबीर लाठर, दुलिया राम शर्मा, संजय बत्तरा, घणशाम गोयल, प्रवीण गोयल, आशीष गुप्ता, अजय सैनी, गुरदयाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और विकास बंसल के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed