सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Media Club won the match by four wickets.

Karnal News: मीडिया क्लब ने चार विकेट से जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Media Club won the match by four wickets.
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

श्री बालाजी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को मीडिया क्लब व यूथ क्रिकेट क्लब के बीच मैच का आयोजन किया गया। मीडिया क्लब ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर की में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मीडिया क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 197 रन बनाकर इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। मीडिया क्लब के बल्लेबाज हरजीत वर्मा ने 70 गेंदों में 12 चौके व छह छक्के मारते हुए शानदार 134 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाज उमेश ने 59 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए शानदार 99 रन बनाए। मीडिया क्लब के खिलाड़ी मनोज गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। हरसिमरन वधवा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मीडिया क्लब अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed