फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Minor karate player held hostage and gang raped

Karnal News: नाबालिग कराटे खिलाड़ी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Minor karate player held hostage and gang raped
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाबालिग कराटे खिलाड़ी को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी पर दबाव बनाया गया कि वह कुरुक्षेत्र की एक कराटे एसोसिएशन को बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत दे लेकिन उसने ऐसा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

खिलाड़ी ने कुरुक्षेत्र में अपनी महिला कोच को आपबीती बताई, जिसके बाद कुरुक्षेत्र महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की पानीपत पुलिस को भेजी गई। पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास 17 वर्षीय किशोरी छह साल से ट्रेनिंग ले रही है। 8 मई को एक आरोपी परमजीत ने फोन पर पीड़िता को सेक्टर-13-17 क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुलाया, जहां पर काेल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 11 मई तक बंधक बनाकर रखा गया। 11 मई की सुबह दो अन्य आरोपी रजनीश और कमल वहां पहुंचे और वीडियो कॉल कर दिल्ली के भरत से किशोरी की बात कराई। भरत ने किशोरी को लालच दिया कि वह कुरुक्षेत्र की एक कराटे एसोसिएशन पर झूठे आरोप लगा दे, जिससे एसोसिएशन की बदनामी हो जाए और बंद हो जाए। ऐसा करने पर किशोरी को नौकरी लगवाने का झांसा भी दिया लेकिन किशोरी ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। जिस पर दोनों ने भी उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद कोच ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed