फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   My request is that Radhe Rani keep showering your blessings... the city residents danced to the hymn

Karnal News: मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
My request is that Radhe Rani keep showering your blessings... the city residents danced to the hymn
मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी - फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी
श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार की ओर से गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्री राधा जागरण का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-12 के हुडा ग्राउंड में श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्री राधा जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक जगमोहन आनंद और अन्य संतों ने 108 जोत प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद जैसे ही बाबा चित्र ने करुणामयी किरपामयी, मेरी दयामयी राधे.... भजन गाना शुरू किया तो श्रद्धालु झूम उठे।
यही नहीं, मेरी बिनती यही है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... और राधे राधे बोल श्याम आएंगे जैसे भजनों पर बाबा चित्र ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूर्णिमा दीदी ने बिना रंगाये मैं तो घर नहीं जाऊंगी, बीत जाए चाहे सारी उमरिया, लाल ना रंगाऊं मैं तो हरी ना रंगाऊं, अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया ऐसी रंग दे जो रंग ना छूटे धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद दिल ला लिया दिल ला लिया असा हारवाले श्याम नाल दिल ला लिया, साड़ी होई मुलाकात साड़ी बन गयी बात, आंसा सोहने जाहे मुखड़े तो रब पा लिया, एहदा मुखड़ा भोला भला है, एहने सब ते जादू पाया है भजन गाया तो सभी एकसाथ गाने लगे।
विज्ञापन


ज्ञानानंद को दी जन्मोत्सव की बधाई
श्री राधा जागरण पर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज को देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज, नाभा पीठाधीश्वर सतीक्षण जी महाराज, योगी नवल गिरी जी वृंदावन, जैन संत लोकेश मुनि महाराज दिल्ली, बाबा भूविंद्र सिंह जी पटियाला, श्री श्री राम मुदगल जी भागवत वृंदावन, श्री गोविंद मुदगल जी भागवत वृंदावन, रसिया बाबा जी शरणागति परिवार वृंदावन, स्वामी अरुण दास जी हरिद्वार, श्री नाथ पानीपत, स्वामी दयानंद मुरथल और स्वामी प्रेम मूर्ति करनाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक जगमोहन आनंद, विधायक असंध योगेंद्र राणा, विधायक नीलोखेड़ी भगवान दास कबीपंथी तथा राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल हार डालकर दी बधाई
श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के सभी सदस्यों ने ज्ञानानंद महाराज को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं अर्पित कीं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्री राधा जागरण के दौरान विशाल पंडाल में लंगर की व्यवस्था की गई थी। लंगर में गोलगप्पे, दही भल्ले और फ्रूट चाट का आनंद लिया।

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी- फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी- फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी- फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी- फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed