फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Navdeep Saini has not played a single match in the last three years.

Karnal News: नवदीप सैनी ने पिछले तीन साल से नहीं खेला एक भी मैच

Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Navdeep Saini has not played a single match in the last three years.
नवदीप सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आरसीबी के लिए एक आईपीएल सीजन में 11 विकेट लेने वाले जिले के खिलाड़ी नवदीप सैनी को इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। नवदीप सैनी ने चोटों और खराब फॉर्म के कारण 2023 से आईपीएल का कोई भी मैच नहीं खेला है लेकिन इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के चोटिल होने पर उन्हें टीम में लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स के नियमित खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। नवदीप सैनी ने आखिरी बार आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र तीन विकेट ही अपने नाम किए थे। उसके बाद वह चोटिल हो गए थे और मैच नहीं खेल पाए लेकिन अभी आईपीएल में वापसी करने पर भी केकेआर के सात मैचों में से एक भी मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।
विज्ञापन

नवदीप ने आपने आईपीएल करियर की शुरुआत वर्ष 2017 में दिल्ली कैपिटल्स से की थी। दिल्ली ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन नवदीप ने उस समय एक भी मैच नहीं खेला था, जिसके बाद साल 2018 में आरसीबी ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। इस दौरान भी उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। साल 2019 में आरसीबी के लिए उन्होंने 11 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 खेलते हुए 13 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed