फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence... Lab being built under 11,000 KV line

Karnal News: लापरवाही... 11 हजार केवी लाइन के नीचे बन रही लैब

Fri, 24 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence... Lab being built under 11,000 KV line
नागरिक अस्पताल के उपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन। संवाद
सुनील शर्मा
विज्ञापन

इंद्री। नागरिक अस्पताल परिसर में जारी पब्लिक हेल्थ यूनिट (लैब) निर्माण के बीचोंबीच से 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। स्थिति यह है कि निर्माणाधीन भवन का लेंटर अब तार से महज छह फुट की दूरी पर रह गया है जिससे बड़ा हादसा होने का डर है। करीब 15 महीने पहले शुरू हुए इस निर्माण कार्य के दौरान न तो जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया, न ही संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस खतरे को भांपा।
अब जब भवन लगभग तैयार होने की स्थिति में है तब यह लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मुख्य रास्ता भी इसी हाईटेंशन लाइन के नीचे से होकर गुजरता है, जहां से मरीज, तीमारदार, एंबुलेंस और अन्य वाहन लगातार आवाजाही करते हैं। ऐसे में जरा सी चूक या खराब मौसम के दौरान तार टूटने जैसी घटना जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। - संवाद
विज्ञापन

निर्माण कार्य का शिलान्यास स्वयं क्षेत्रीय विधायक राम कुमार कश्यप और एसएमओ सतवीर समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ था लेकिन उस समय भी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ कर्मचारियों द्वारा इस खतरे की ओर संकेत भी किया गया फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
- लाइन नई है और गिरने की संभावना कम है लेकिन इसे शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही लाइन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

- बलजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम, करनाल
- बिजली निगम को लाइन हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। शिफ्टिंग के खर्च और प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है और जल्द समाधान की उम्मीद है।
- संदीप अबरोल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed