{"_id":"6a1208ed43513d05ca01c018","slug":"now-become-electricity-sellers-not-consumers-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1018-912659-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली उपभोक्ता नहीं विक्रेता बनें : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली उपभोक्ता नहीं विक्रेता बनें : मनोहर लाल
Sun, 24 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/नीलोखेड़ी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कहना है कि अब समय के साथ ऊर्जा के स्रोत भी बदले हैं। एक समय था, जब हम सभी बिजली उपभोक्ता थे लेकिन आज निर्माता भी बन सकते हैं और बिजली उत्पादन करके सरकार को भी बेच सकते हैं।
नीलोखेड़ी के गांवों में दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में म्हारा गांव-जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि पहले बिजली संकट रहता था और लोगों को मजबूरन सड़कों पर जाम लगाना पड़ता था। 2014 में प्रदेश में 34 प्रतिशत लाइन लॉस थे। बिजली कंपनियों के इस घाटे को कम करके 11 प्रतिशत किया गया। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी घरों में तीन किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। लोगों से अपील की कि योजना का लाभ उठाएं और देश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। खेतों में भी सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाएं और जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर उसे सरकार को बेच कर अपनी आमदनी को भी बढ़ाए। ब्यूरो
--
श्मशान की चारदीवारी, शेड, पक्के रास्ते व पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़
करनाल/नीलोखेड़ी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने झंझाड़ी, तखाना, पधाना, सीधपुर, अंजनथली, कमालपुर, जाम्बा, सावंत, हैबतपुर और निगदू का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों के लिए सुझाव भी लिए। लोगों की ओर से भी कच्चे रास्ते और श्मशान व अन्य व्यवस्थाओं संंबंधित समस्याएं रखी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। गांव-गांव में शमशान घाट की चारदीवारी व शेड, पक्के रास्तों का निर्माण व पेयजल की व्यवस्था करवाना भी प्राथमिकता रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -